छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी के साथ विपक्षी दलों ने चुनावी मोड अपना लिया है। लगातार राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
BJP Leaders Join Congress मिली जानकारी के अनुसार भीकनगांव में भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं और वे लगातार मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में बीजापुर और कवर्धा जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों जिलों के करीब 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हाल ही मं भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
- BIG BREAKING : पद्मश्री अनुज शर्मा भाजपा मे शामिल, ली पार्टी की सदस्यता
- BHEL Careers: केन्द्र सरकारी नौकरी में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
- RBI ने 2000 के नोट को लेकर दिया एक और अलर्ट, इतने दिनों तक नहीं बदल पाएंगे नोट…
- CG ब्रेकिंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षक की घर घुसकर हत्या, पड़ोसियों ने की पिटाई इलाज के दौरान हुई मौत….
- Indian Cricketer Retirement: धोनी के रिटायरमेंट नहीं लेने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘हम इससे…