बड़ी खबर: यमुना का रौद्र रूप का कहर झेल रहे दिल्लीवासी, बाढ़ से हालत हुई बेकाबू

दिल्ली में बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे रिकॉर्ड 208.48 मीटर पर पहुंचा। शाम चार बजे तक इसके 208।75 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण ओल्ड यमुना ब्रिज, ‘लोहा पुल’ के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा कश्मीरी गेट इलाके में भी यमुना का पानी घुस गया है।

यमुना नदी से सटे निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। दिल्ली के निगम बोध घाट, जैतपुर, रिंग रोड आईटीओ, लोहा पुल’ और सिविल लाइन्स इलाके में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। दिल्ली में बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे रिकॉर्ड 208.48 मीटर पर पहुंचा।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, ऐसे में सदैव आपकी सेवा में तत्पर दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के कार्य में लगी है। अब तक 1257 लोगों और 438 पशुओं को सुरक्षित निकाला जा चुका है। काम अभी भी जारी है।