बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर तरसेम सिंह सैनी (Tarsame Singh Saini), जो 90 के दशक के काफी मशहूर सिंगर थे, उनका 54 की उम्र में लंदन में निधन हो गया। इन्हें लोग स्टीरियो नेशन और ताज (Taz from Stereo Nation) के नाम से जानते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर के लिवर ने काम करना बंद कर दिया था,
जिस वजह से वह कोमा में चले गए थे। लेकिन वहां वह इस जंग से ज्यादा दिन लड़ नहीं सके और सभी को अलविदा कह दिया। ताज को 1989 में आए एलबम ‘Hit The Deck’से बहुत नेम-फेम मिला था। उन्होंने ‘प्यार हो गया’, ‘नाचेंगे सारी रात’ और ‘गल्लां गोरियां’ जैसे हिट गाने दिए। वह हर्निया से जूझ रहे थे। लेकिन कोविड-19 की वजह से उनकी सर्जरी पोस्टपोन हो गई जिस वजह से उनकी हालत और खराब हो गई।
23 मार्च 2022 को ताज के बैंड स्टीरियो नेशन के ऑफिशियल हैंडल से उनकी हेल्थ अपडेट दी गई थी। बताया गया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लिखा था, ‘ताज सर अब कोमा में नहीं हैं। उनकी रोज तबीयत में सुधार दिख रहा है। उनका परिवार इतने मुश्किल समय में आप सभी को सपोर्ट और दुआएं करने के लिए शुक्रिया कहता है। जब और अच्छी खबर होगी तब परिवार आपको इसके बारे में जानकारी देगा। सकारात्मक सोच के लिए आप सभी को शुक्रिया।
- CG ब्रेकिंग: नाबालिग से रेप मामले में ASI को मिली उम्रकैद की सजा, खाना बनाने वाली महिला की बेटी से किया था रेप
- RAIPUR: फ़िल्म पठान का विरोध करने मॉल पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
- CG: महाराष्ट्र के बाघ बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा, अब तीन राज्यों तक करेंगे बाघ आवाजाही
- RAIPUR: राजधानी के जयस्तंभ चौक में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 15 लोग…..
- CG: जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, CM बघेल इस जगह फहराएंगे झंडा…