Bridge से टकराई बस, 26 लोग घायल
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बस के पुल से टकराने से 26 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 गंभीर हैं। घटना घरघोड़ा के पास हुई। हादसे के बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि 26 लोग घायल हैं, 2 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 5 यात्रियों को रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। चाहे दो पहिया वाहन से टक्कर हो या चार पहिया वाहन से। रविवार को पुराना भिलाई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास के सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम चुकी थीं।