CG बड़ी खबर: एम्बुलेंस कर्मचारी रहेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन में, असुविधा के लिए जताया खेद

रायपुर: प्रदेश में जहां एक तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में शासकीय और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल भी लगातार जारी है। बीते दिनों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक बड़ा आंदोलन किया था। इस आंदोलन के चलते प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी। वहीं अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ होने वाला है। ऐसा इस लिए क्योंकि स्वास्थ विभाग की रीढ़ की हड्डी कहे जानी वाली संजीवनी 108/102 एक्सप्रेस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, संजीवनी 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। संजीवनी 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ का ये प्रदर्शन नवा रायपुर स्थित तूता धरनास्थल पर होगा। इस प्रदर्शन में ठेका निरस्त करना, दो से तीन माह के कार्य का भुगतान जैसी प्रमुख मांग शामिल है। संजीवनी 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से कहा गया है कि, अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे सभी कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
- ये होंगे छत्तीसगढ़ के चौथे नए सीएम
- Rojgar Samachar Patra: रोजगार समाचार पत्र साप्ताहिक डायरेक्ट उपलब्ध …
- NET UGC दिसम्बर 2023 EXAM ADMIT CARD डाउनलोड लिंक
- Bank of Baroda Bharti 2023: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
- गणतंत्र दिवस परेड 2024 नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी निर्माण के संबंध में