CG स्वामी आत्मानंद भर्ती 2023:छत्तीसगढ़ मे स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Advertisement

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा जिला बेमेतरा (छ.ग.) फोन नं. 07824296022 ई-मेल cg.deo.bemetara2@gmail.com आप.क्र./ 715 प्रति / स्था2 / सेजेस हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम / प्रतिनियुक्ति / 2023-24 बेमेतरा, दिनांक 07.02.23
सर्व जिला शिक्षा अधिकारी (छ.ग.)

विषय:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अन्तर्गत बेमेतरा जिले में संचालित हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट
विद्यालयों के शिक्षकीय रिक्त पदों में प्रतिनियुक्ति बाबत्। उपरोक्त विषयान्तर्गत बेमेतरा जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अन्तर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकीय रिक्त पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से किया जाना है।

अतः प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यरत व्याख्याता प्रधान पाठक, शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक शिक्षक एवं ग्रंथपाल से दिनांक 28.02.2023 को सायं 5.00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) पिन नम्बर 491335 में डाक या अन्य माध्यम से संलग्न प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। प्राप्त
आवेदनों को परीक्षण उपरांत उत्कृष्ठता के आधार पर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय,

इन्द्रावती भवन नवा
रायपुर को बेमेतरा जिले में प्रतिनियुक्ति आदेश हेतु प्रेषित किया जायेगा। अन्य जानकारी हेतु श्री अरविन्द कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा मोबाईल नम्बर 9827881578-9009061576 (WhatsApp) से सम्पर्क कर सकते है। प्रतिनियुक्ति के पदों का विद्यालयवार विवरण निम्नानुसार है-

भर्ती की पद का नाम

व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल

भर्ती की योग्यता

विषय के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण, डी.एड./डी.एल.एड एवं CTET/CGTET परीक्षा उत्तीर्ण।

नियम व शर्ते :-

1. 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा आयु 40 वर्ष से अधिक न हो।

2. अ.जा./अ.ज.जा एवं अ.पि.व. के अभ्यर्थियों, महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में शिथिलता हेतु छ.ग.
शासन के नियमानुसार होगी

3. आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

4. पदों की संख्या परिवर्तनीय है।

5. विज्ञापित पद पूर्णतः शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति के अधीन है। इन पदों पर नियुक्त व्यक्तियों के द्वारा शासन के पद पर नियमितीकरण अथवा संविलियन का दावा नहीं किया जा सकेगा।

6. हड़ताल एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर अनुशासनहीनता मानी जायेगी एवं उन्हें तत्काल पदच्युत किया जा सकेगा।

7. संबंधित कर्मचारियों का नियुक्ति उपरांत कार्य संतोषजनक न होने पर अनुशासनहीनता मानी जावेगी एवं उन्हे पदच्युत किये जाने का अधिकार शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति को होगा।

8. यह पद पूर्णतः अस्थायी है। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पद से पृथक किया जा सकेगा।

9. संविदा पद से त्याग 3 माह पूर्व की सूचना या 3 माह के वेतन जमा करने पर ही त्याग पत्र स्वीकृत किया जावेगा।

10. शैक्षणिक योग्यता अनुसार अध्ययन के प्रमाण स्वरूप कक्षा 5वी 8वी, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि तथा योग्य पद अनुरूप समस्त प्रकार के अंकसूची एवं दस्तावेज, शासकीय निकाय/ विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र का पंजीयन के समय के आवेदन पत्र के साथ छायाप्रति एवं मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

11. शैक्षणिक पदों पर आवेदक का रोजगार कार्यालय मे जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

12. आवेदन पत्र का प्रारूप एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://bemetara.gov.in/ पर उपलब्ध है।

13. साक्षात्कार में बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों को चयन समिति द्वारा नियुक्ति हेतु लिए गये सभी निर्णय मान्य करना होगा।

14. विज्ञापित पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने पर ही साक्षात्कार में सम्मिलित किया जायेगा।