रायपुर-मार्च की तपती गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नम हवाएं आने वाली हैं।
इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। बताया जा रहा है कि 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ।
दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है और रात में भी ठंड हो गई है। गर्मी बढ़ते ही अब ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। कोल्ड्रिंक्स, आइसक्रीम के साथ ही गन्ना रस, लस्सी की दुकानें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं।
यह है कारण
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में वर्षा संभावित है।
सारंगगढ़ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री
शनिवार को प्रदेश भर में सारंगगढ़ सबसे गर्म रहा। एडब्ल्यूजी सारंगगढ़ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
- Petrol Pump Strike: गाड़ी की टंकी फुल करा लें, फिर न कहना बताया नहीं- इस दिन रहेगा पेट्रोल पंप बंद
- breaking: कई निरीक्षक बने DSP, आदेश जारी
- CG Breaking: किसानों के खातों में ट्रांसफर किये गए 1895 रुपए, तीसरी क़िस्त जारी
- CG Achar sanhita: प्रदेश में इस तारीख से आचार संहिता लगने के संकेत….
- CG Vidhansabha Ticket: प्रदेश के इन सांसदों को मिल सकती है टिकट, चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज