मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज में भाग लेने के दौरान मोबाइल फोन में विस्फोट होने से एक 15 वर्षीय लड़का घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में हुई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रामप्रकाश भदौरिया स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल फोन फट गया। नागोड पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि राम प्रकाश के जबड़े में चोट आई है। घटना के समय वह अपने घर पर अकेला था क्योंकि उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए हुए थे।
स्टूडेंट को जबलपुर रेफर किया गया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल में हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि राम प्रकाश के पड़ोसी उसके घर पर यह देखने के लिए दौड़ पड़े कि वहां क्या हुआ है। इसके बाद राम प्रकाश को सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
- CG ब्रेकिंग: नाबालिग से रेप मामले में ASI को मिली उम्रकैद की सजा, खाना बनाने वाली महिला की बेटी से किया था रेप
- RAIPUR: फ़िल्म पठान का विरोध करने मॉल पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
- CG: महाराष्ट्र के बाघ बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा, अब तीन राज्यों तक करेंगे बाघ आवाजाही
- RAIPUR: राजधानी के जयस्तंभ चौक में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 15 लोग…..
- CG: जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, CM बघेल इस जगह फहराएंगे झंडा…