41.1 C
Raipur
May 31, 2023, 4:32 pm
- Advertisement -

डॉ. अम्बेडकर के जीवन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलें : नंद कुमार बघेल

इंटक ने मनाया डॉ. अम्बेडकर और नंद कुमार बघेल का जन्मदिवस

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ओर नंद कुमार बघेल का जन्मदिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नंद कुमार बघेल ने बाबा साहब के जीवन में प्रकाश डाला ओर कहा बाबा साहब के जीवन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलें तभी देश का भला हो सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उमेश दास मानिकपुरी, गोलू गवली युवा नेता आदित्य इस्ताक, मनोज रगड़े, जुनेद जोया, रितेश केशरवानी, योगेश रगड़े, मोहसिन खान,राजेश लहरे, विष्णु, सोनू वर्मा, प्रज्वल खांडेकर, सोनू खत्री, शिवाय रगड़े आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

Latest Articles

%d bloggers like this: