देश की राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली जिंदा जलाई गई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। लिव इन पार्टनर ने महिला पर तारपीन का तेल डालकर उसे आग लगा दी थी।
महिला को नाजुक हालत में संजय गांधी अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ते देख उसे AIIMS में रेफर कर दिया गया, जहां लगभग 10 दिन जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए महिला की जान चली गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के अमन विहार इलाके में ये महिला लगभग 6 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला ने 6 वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़ दिया और उसके बाद मोहित नामक एक लड़के के साथ अमन विहार इलाके में रहने लगी। बीते कुछ महीनों से मोहित और महिला के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को महिला ने मोहित को उसके दोस्त के घर पर ड्रग्स लेते हुए देख लिया, जिसको लेकर मोहित और महिला में विवाद हो गया और इसके बाद मोहित ने घर पर रखे हुए तारपीन का तेल महिला पर डाल दिया और आग के हवाले कर दिया।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी स्थिति निरंतर बिगड़ती जा रही थी। इसीलिए उसको AIIMS अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां लगभग 10 दिनों तक महिला का उपचार चला, मगर सोमवार देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का अपनी शादी से एक 8 साल का बेटा है और मोहित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए उसे एक बेटी भी हुई, जो 4 साल की है। अमन विहार थाना पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली कि महिला की मौत हो चुकी है, पुलिस ने फ़ौरन 302 यानी हत्या की धारा में केस दर्ज किया और मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
- IDBI Bank Bharti: आईडीबीआई बैंक ने 2100 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
- SBI Clerk Bharti: एसबीआई क्लर्क के 8425 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
- CG Weather Alert: इन जिलों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी…
- ग्राम कोकड़ी मे आयोजित होगी अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता….
- छत्तीसगढ़ी फिल्म में नजर आयेंगे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत….