सुहागरात के दिन दूल्हे का पता चला ऐसा सच, दुल्हन कमरे से चिल्लाते हुए आयी बाहर, दूसरे दिन मायके वाले भी पहुचे बेटी के ससुराल, जानिए खौफनाक मामले की हकीकत

Advertisement

शादी करने के बाद दूल्हा हो या दुल्हन, उनके लिए सुहागरात का पल बेहद ही खास होता है। सुहागरात पर जहां एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं, वहीं एक-दूसरे से बात करके ससुरालियों के व्यवहार का भी पता लगा लेते हैं।

यही नहीं, कई ऐसे रोमांटिक पल होते हैं, जो आजीवन याद रह जाते हैं। हालांकि मैनपुरी में ऐसा मामला सामने आया, जहां सुहागरात के एक्सपीरियंस को कोई याद नहीं करना चाहेगा, लेकिन भूलना भी आसान नहीं होगा। दरअसल, यहां एक दुल्हन ने सुहागरात पर अपने कमरे से चिल्लाती हुई बाहर की ओर दौड़ी। दुल्हन के चिल्लाने पर सब ससुराली इकट्ठा हो गए। इसके बाद जब चिल्लाने की वजह पूछी तो उसने ऐसा जवाब दिया कि केवल सुसराली ही नहीं बल्कि दूल्हा भी शर्मिंदा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर का है। यहां के रहने वाले शख्स की निलोई जसवंतनगर इटावा क्षेत्र की लड़की से शादी हुई थी। इसके बाद दुल्हन मायके से विदा होकर ससुराल पहुंचती है। ससुराली सुहागरात के लिए कमरा सजा देते हैं। रात को दुल्हन हाथ में दूध का गिलास लेकर दूल्हे के पास पहुंचती है। दूल्हा दूध पीता है। अभी कुछ ही समय बीतता है कि अचानक दुल्हन चिल्लाती हुई बाहर की ओर दौड़ती है। दूल्हा भी पीछे दौड़ता है और उसे चुप कराने का प्रयास करता है। वो लगातार चिल्लाती रहती है, जिसके बाद अन्य परिजन मौके पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद दुल्हन चिल्लाने की जो वजह बताती है, उससे पूरा ससुराल सकते में आ जाता है।

सुबह मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे

सुबह लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच जाते हैं। यहां भी दुल्हन जो वजह बताती है, उसे जानकर वो भी हैरान रह जाते हैं। दुल्हन की हां में हां मिलाकर उसके परिजन भी यही बात कहते हैं कि उसका रहना यहां मुश्किल है। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू होने लगता है, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी जाती है। पुलिस मौके पर पहुंचती है और दोनों पक्षाें को थाने ले आती है।

यह है दूल्हे के साथ न रहने की वजह

पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने आरोप लगाया है कि उसका दूल्हा नपुंसक है। लड़की पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी वहां नहीं रह सकती है। वे दहेज वापस करने और शादी पर खर्च के भरपाई के लिए वर पक्ष के खिलाफ शिकायत दी गई है। संबंधित जांच अधिकारी ने बताया कि दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated: March 24, 2023 — 12:31 pm