छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी के बाद बहू को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप लगे हैं कि महिला को बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
इतना ही नहीं शादी के बाद भी और दहेज की मांग की जा रही थी। ससुराल वाले दहेज में नगद की डिमांड कर रहे थे। हालांकि नविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बताया गया कि तिल्दा निवासी पति राहुल खूबचंदानी और उसके परिवार के सदस्य महिला को रोजाना प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर महिला ने अपने भाई को बुलाया और अपने मायके आ गई। मायके जाने के बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने की ओर से काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों में सुलह कराई गई, नहीं होने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
काउंसलिंग के बाद भी नहीं हुई
महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पहले मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए थे। जिसके बाद थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई गई। तीन से चार बार काउंसलिंग के बाद पुलिस के सामने ससुराल पक्ष वाले बात को मान लेते थे, लेकिन घर जाकर फिर से प्रताड़ित करने लगते थे। जब दोनों सुलह नहीं हो सकी तो महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
2022 में हुई थी शादी
पीड़िता ने थाने में बताया कि उसकी शादी 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। वहीं महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी महाराष्ट्र में हुई थी। लेकिन किसी कारण से वो शादी टूट गई जिसके बाद राहुल से दूसरी शादी हुई। उसके घर वाले झूठा लालच देकर करके उसके साथ शादी कराई, लेकिन शादी के बाद ही कुछ दिनों बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए ताने मारने लगे।
ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। नौकरानी की तरह सब घर में काम करवाने लगे। इसके बाद जब दहेज की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वाले मायके छोड़ आए। पति भी अनैतिक कृत्य के लिए जबरन फोर्स करता था। मना करने पर मारपीट करता था।
- Kya Hai: ब्रूस विलिस और क्यों ट्रेंड कर रहा है, जानिए
- Success Story : 10वीं में हुए फेल छोड़ना चाहा पढ़ाई, पिता ने दी ऐसी सलाह UPSC क्वालीफाई कर गये
- CG बिग ब्रेकिंग: लापरवाही बरतने वाले टीआई को एसपी ने किया सस्पेंड, SDOP को नोटिस जारी
- Spider-Man बनने कि शिद्दत में कटवाया मकड़ियों से जानबूझकर और नहीं बना तो आखिरकार लिया मरकरी का इंजेक्शन, जानें फिर क्या हुआ
- CG: कॉलेज में प्रवेश को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस साल नहीं लागू होगा यह सिस्टम….