Raipur: टिकरापारा पार्षद पर जानलेवा हमला, महिलाओं ने एक साथ किया हमला

Advertisement

Raipur-राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पार्षद चंद्रपाल सिंह धनपर पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने एक साथ पार्षद चंद्रपाल धनगर हमला किया है।

जानकारी के अनुसार टिकरापारा वार्ड के पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर कुछ महिलाओं ने एक साथ हमला कर दिया। दरअसल, पार्षद का मठपुरैना में मीट की दुकान है। एक समाज की महिलाओं ने पार्षद पर उनके मवेशियों की चोरी करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि पार्षद हमारे मवेशियों को रख लेता है।

इसी को लेकर महिलाएं पार्षद के दुकान पहुंची और विवाद शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। गुस्‍से में महिलाएं पार्षद को दुकान से बाहर खींचकर ले आई और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

सूचना के बाद मौक पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस हंगामा को शांत कराकर मामले की जांच कर रही है।