RAIPUR: शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में महिला दिवस पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेन्ट कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

महिला दिवस पर कार्यक्रम

रायपुर-आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय रायपुर में महिला सशक्तिकरण पर पाँच दिवसीय फ़ैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया
प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी एवं प्रभारी श्रीमती उषा अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित हुआ इस कार्यक्रम में डॉ प्रीति पांडे , डॉ रंजना तिवारी, डॉ मीना पाठक, डॉ कल्पना झा, डॉ प्रभा वर्मा, डॉ संगीता झा, डॉ गोपाल, डॉ शीला दानी, डॉ माधुरी, डॉ विनीता, डॉ मिनी गुप्ता, डॉ माया लालवानी, डॉ चंद्रकांता, डॉ सुषमा तिवारी, डॉ सिरिल डेनियल, डॉ रवि शर्मा, डॉ मनोज, डॉ वैशाली, डॉ वर्षा वर्मा, डॉ लक्ष्मी देवनानी आदि उपस्थित रहे
संचालन IQAC प्रभारी डॉ कविता शर्मा ने किया।आज प्रथम दिवस रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर डी शर्मा ने व्याख्यान दिया.

उन्होंने राजनीति में महिलाओं की भूमिका की चर्चा की एवं किस प्रकार से सृष्टि में नारी की रचना की गई और नारी के सम्मान की चर्चा की डॉ शर्मा ने कहा कि मां अर्थात माता के रूप में नारी, धरती पर अपने सबसे पवित्रतम रूप में है। माता यानी जननी। मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है।

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पुरुषों और महिलाओं को उनके लिंग के बावजूद समान शक्तियां और भूमिका देती है। भारत में लगभग 15 वर्षों के लिए देश की प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थी । भारत की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल और विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जी, I&B मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान राजस्थान की मुख्यमंत्री सुश्री वसुंधरा राजे सिंधिया , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती को किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आधुनिक भारत की राजनीति में प्रमुख और निर्णायक भूमिका निभायी है, भारत का सौभाग्य है कि इस वर्ष भी भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुरमू हैं।