राजधानी पुलिस ने एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
बताया जा रहा है कि ये गिरोह कई बॉलीवुड, क्रिकेट जगत की हस्तियों के नाम पर लाखों की ठगी करता था।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एमएस धोनी, अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, सैफ अली खान, रितिक रोशन, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और अन्य हस्तियों की जानकारी का इस्तेमाल करके बैंकों से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित शाहदरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह का भंडाफोड़ किया।
शाहदरा जिले की पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बड़ी हस्तियों के नाम पर फर्जी तरीके के तमाम सरकारी कागजात बनाए थे। जिसमें पहचान पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं, इन कागजों के दम पर ही वह बैंकों से लाखों की ठगी किया करते थे।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान पुनीत, सुनील कुमार, मोहम्मद आसिफ, पंकज मिश्रा और विश्व भास्कर शर्मा के रूप में हुई है।
इस गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी हस्तियों की जन्मतिथि और अन्य जानकारियों को इकट्ठा किया और उसके जरिए पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे सरकारी कागजों को तैयार किया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में तेजी से जांच कर रही है।
- BIG BREAKING : पद्मश्री अनुज शर्मा भाजपा मे शामिल, ली पार्टी की सदस्यता
- BHEL Careers: केन्द्र सरकारी नौकरी में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
- RBI ने 2000 के नोट को लेकर दिया एक और अलर्ट, इतने दिनों तक नहीं बदल पाएंगे नोट…
- CG ब्रेकिंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षक की घर घुसकर हत्या, पड़ोसियों ने की पिटाई इलाज के दौरान हुई मौत….
- Indian Cricketer Retirement: धोनी के रिटायरमेंट नहीं लेने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘हम इससे…