तो ये हैं इंडिया की 3 सबसे ग्लैमरस महिला राजनेता

भारत ने सौंदर्य और ग्लैमर के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। हम कई बार मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत चुके हैं। हमारे देश के महिलाओं की खूबसूरती केवल इन खिताबों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो राजनीति में भी अपना योगदान बखूबी दे रही हैं।

तो ये हैं इंडिया की 3 सबसे ग्लैमरस महिला राजनेता

आइए जानते हैं, भारत की ऐसी 6 ग्लैमरस महिला राजनेताओं के बारे में :-

1. नुसरत जहां

नुसरत जहां एक बेहद ग्लैमरस भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनेता है। इन्होंने बंगाली सिनेमा में अपना विशेष स्थान बनाया है। इनका जन्म 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से पूरी की। 2019 में इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से चुनाव लड़ा। नुसरत जहां ने 2011 में राज चक्रवर्ती के फिल्म शॉट्रू से डेब्यू किया था। इनकी अगली फिल्म खोका 420 थी। 2019 में निखिल जैन के साथ ये परिणय-सूत्र में बंधी।

2. दिव्या स्पंदना

बेहद खूबसूरत दिव्या स्पंदना को फिल्म जगत में राम्या के नाम से जाना जाता है। ये दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है। इनका जन्म 29 नवम्बर, 1982 को बेंगलुरु में हुआ था। इनकी पहली फिल्म, कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ थी जो 2008 में रिलीज़ हुई थी । ये फिल्म बेहद हिट रही थी। राम्या ने 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा।

3. अंगूरलता डेका

अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी हैं। इन्होंने मुख्य रूप से बंगाली और असमिया फिल्मों में काम किया है। साथ ही यह फिल्म निर्देशन भी करती हैं। यह 2016 से असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं।