34.2 C
Raipur
May 31, 2023, 4:52 am
- Advertisement -

बेटे ने माँ से गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए माँगे पैसे,माँ ने किया इंकार तो लगा ली फ़ासी

एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहता था और इसके लिए उसने अपनी मां से पैसे मांगे। जब मां ने इनकार कर दिया, तो युवक आहत हो गया।

उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हैरान करने वाला ये मामला झारखंड के चाईबासा जिले से सामने आया है। सुसाइड की इस हैरान करने वाली घटना के विषय में जिसने भी सुना, दंग रह गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने में विफल रहने पर ख़ुदकुशी करने की यह घटना झारखंड के चाईबासा स्थित मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले बांदासाई गांव की है। मृतक युवक की शिनाख्त 26 वर्षयी अंतु हाईबुरु के रूप में की गई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना वाली रात अंतु हाईबुरु घर पहुंचा। वह नशे की स्थिति में था। उसने मां से पैसे मांगे। उसने कहा कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहता है। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बीच थोड़ा विवाद हुआ। हालांकि, थोड़ी देर बात अंतु ने खाना खाया और अपने रूम में सोने चला गया। रात तक सबकुछ सामान्य था।

सुबह जब बहुत देर तक अंतु अपने रूम से बाहर नहीं आया, तो मां ने छोटे बेटे को उसे जगाने के लिए भेजा। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। तब छोटे भाई ने किसी प्रकार खिड़की से झांककर अंदर देखा, तो अंतु को फांसी के फंदे से झूल रहा था। परिजन यह देख हैरान रह गए। आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंतु की लाश को नीचे उतारा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Latest Articles

%d bloggers like this: