रस्म के दौरान दहेज मांगना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पेड़ से बांधकर की जमकर धुनाई
प्रतापगढ़-उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दूल्हे को दहेज मांगना भारी पड़ गया। दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दूल्हे को गिरफतार कर थाने लाया गया।
जानकारी के मुताबिक, 14 जून को प्रतापगढ़ कोतवाली के हरखपुर गांव में किशोर वर्मा की बेटी की शादी थी। जौनपुर के सकरा लोदा के पुरवा गांव से दूल्हे अमरजीत वर्मा की बारात आई थी। सारा कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से हुआ। शाम में शादी की रस्म पूरी हुई और जयमाला कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इस दौरान दूल्हा दहेज की डिमांड करने लगा।
इस बात को लेकर घराती और बरातियों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते हाथापाई और जूते चप्पल एक दूसरे पर चलने लगे। दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हे को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने मौके से आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला।
- ये होंगे छत्तीसगढ़ के चौथे नए सीएम
- Rojgar Samachar Patra: रोजगार समाचार पत्र साप्ताहिक डायरेक्ट उपलब्ध …
- NET UGC दिसम्बर 2023 EXAM ADMIT CARD डाउनलोड लिंक
- Bank of Baroda Bharti 2023: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
- गणतंत्र दिवस परेड 2024 नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी निर्माण के संबंध में