माँ के पास सो रही मासूम को उठा ले गए दो साधु, दिया गैंगरेप को अंजाम

Advertisement

Shameful: दरसल यह घटना हमारे देश के उत्तरी भारत की है, जो अभी के समय में महेंद्रगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। इस राज्य के बात करें तो हरियाणा क्षेत्र में आती है, ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करनेवाले और कोई नहीं साधुओं द्वारा किया गया है, जिसे अब पुलिसकर्मी ने गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची का इलाज नारनौल सिविल अस्पताल में चल रहा है:

दरअसल, सतनाली में एक महिला ने बताया कि वह सुबह 5 बजे उठी तो देखा कि उसकी बेटी रो रही है। उसने उसे सुलाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे नींद नहीं आई। इसी बीच उन्होंने देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। इसके साथ ही वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस को सूचना दी। सतनाली के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी बेटी को नारनौल रेफर कर दिया। जहां अब उसका इलाज चल रहा है।

आसपास के लोगों ने हरकत के आधार पर पुष्टि की तो पीड़िता की मां ने बताया कि 2 साधुओं ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। इससे उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई है। नारनौल सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि यहां ढाई से तीन साल की मासूम बच्ची को भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है, साथ ही उसका इलाज भी जारी है।

सतनाली थाने के एसएचओ मूलचंद ने बताया कि यह बीती रात की घटना है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, पुलिस की जांच जारी है।

Updated: May 31, 2023 — 9:59 am