42.1 C
Raipur
June 1, 2023, 5:25 pm
- Advertisement -

VIDEO: सूर्यकुमार यादव की तरह 360 डिग्री वाले शॉट्स लगाती है यह लड़कियां, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

भारत की राष्ट्रीय खेल भले की हॉकी हो लेकिन कितना हॉकी खेल को सम्मान मिलता है उससे कई ज्यादा क्रिकेट को भारत में सराहा और खेला जाता है। देश के कोने कोने में बच्चों से बड़ों तक इस खेल को खेला जाता है। कुछ सालों में क्रिकेट को लेकर भारतीयों की लोकप्रियता काफी हद तक बड़ गई है। लड़के और लड़कियां दोनों की वर्ग किक्रेट को भरपूर जोश के साथ खेलते है। आज पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में नंबर वन पर हैं। फिर चाहे वह पुरूष टीम हो या फिर महिला टीम हो।

किक्रेट के कई खिलाड़ियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। यहां तक की गलियारों में बच्चे जब क्रिकेट खेलते है तब उनके भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। और जब वह क्रिकेट बच्चियां खेले तो क्या ही कहना। इसी बीच इसी बीच हाल ही में राजस्थान से एक छोटी सी लड़की का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जबरदस्त तरीके से शॉट लगाती हुई दिख रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सारे शॉट एक रेतीले मैदान पर दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो को अशोक नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है उन्होंने कैप्शन लिखा कि रेतीले समंदर में भी हिम्मत से हुनर का जादू नजर आता है। ग्रामीण अंचल की लड़कियां भी बहुत कुछ कर सकती हैं, मैदान में चौके पर छक्का लगा सकती हैं, बस मौके की जरूरत है। उन्होंने आगे इसका लोकेशन लिखा कि यह वीडियो बाड़मेर के छोटे से गांव शेरपूरा कानासर का है।

इसका मतलब यह हुआ कि यह वीडियो बाड़मेर के रेतीले मैदान का है। जिसमें यह लड़की इतने आत्मविश्वास से भरपूर जबरदस्त शॉट लगा रही है कि देखते ही बन रहा है। यहां तक कि उस लड़की के साथ खेल रहे कई अन्य बच्चे भी इस शॉट को देखकर हैरत में हैं। वीडियो में पीछे खड़ा हुआ लड़का जो कीपिंग कर रहा है, उसके एक्सप्रेशंस से इस लड़की के टैलेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सूर्यकुमार की तरह 360 डिग्री वाला शॉट

भारतीय बिस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज पूरी दुनिया में छाए हुए है। सूर्यकुमार का 360 डिग्री वाला शॉट के करोड़ों लोग दिवाने है। लेकिन सूर्या की तरह ही यह लड़की भी 360 डिग्री वाला शॉट लगाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में लड़की ऐसे किक्रेट खेल रही है जैसे किसी बात की चिंता ही नहीं हो। आने वाले समय में इन लड़कियों का भविष्य किक्रेट की दुनिया में काफी नाम कमाने वाला है।

- Advertisement -

Latest Articles

%d bloggers like this: