विराट एक बार फिर नई मुसीबत में फंस गया है।
श्रुति के के बाद विराट और सई के बीच फिर से दूरियां बढ़ने लग गई हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, आधी रात में श्रुति की तबियत खराब हो जाती है। विराट, श्रुति की मदद करने के लिए पहुंच जाता है।
विराट का व्यवहार सई को परेशान कर देता है। जल्द ही सई पूरे परिवार के सामने श्रुति और विराट की पोल खोलने वाली है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आप देखेंगे, परिवार के लोग विराट से श्रुति को लेकर तरह तरह के सवाल करेंगे। विरट परिवार के सभी सवालों को नजरअंदाज कर देगा।
सई की पार्टी में मचेगा हंगामा विराट
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में जल्द ही विराट सई के लिए एक पार्टी का आजोयन करेगा। इस पार्टी में परिवार के लोग सई के रिजल्ट आने का जश्न मनाएंगे। पार्टी में विराट सई के साथ रोमांटिक डांस करेगा। इसी बीच विराट के फोन पर श्रुति का फोन आ जाएगा। श्रुति अस्पताल से विराट को फोन करेगी।
सई फोन पर ही श्रुति से लड़ना शुरू कर देगी। सई पूछेगी कि श्रुति बार बार विराट को किस हक से फोन कर रही है। सई का गुस्सा देखकर विराट परेशान हो जाएगा। विराट श्रुति से बात करने की कोशिश करेगा। सई विराट को फोन नहीं देगी। सई की हरकतें देखकर विराट का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। सच का पता लगाने के लिए सई अस्पताल जाएगी।
देखें सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का प्रोमो-
सई पर हाथ उठाएगा विराट
अस्पताल में सई को पता चलेगा कि विराट श्रुति को अपनी पत्नी बता रहा है। ये बात जानकर सई होश खो बैठेगी। आते ही सई विराट को जोर से धक्का देगी। ऐसे में विराट भी सई पर हात उठा देगा। सई को इस बात पर यकीन ही नहीं होगा कि विराट ने उसे मारने की कोशिश की है। विराट की बेरुखी सई का दिल तोड़ देगी। ऐसे में सई और विराट का रिश्ता टूटने की कागार पर पहुंच जाएगा।
- CG बिग ब्रेकिंग: राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर किया IAS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें आदेश
- RAIPUR: 20 निरीक्षक और 16 उप निरीक्षक 2 आरआई सहित 1 सूबेदार का हुआ तबादला, आदेश जारी
- RAIPUR: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5344 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, 35,21,500 रुपए का काटा गया चालान
- Success Story: पिता मजदूर और खुद ठेले पर बेची चाय, फिर बना इस तरह IAS अफसर
- IAS Success Story: 12वीं में हो गईं थी फेल फिर पहली प्रयास में ही बन गईं IAS, पढिये स्टोरी