World Environment Day 2023: यह धरती हमारा घर है और हमें हर हाल में इसकी रक्षा करनी है। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि हम पर्यावरण की देखभाल करें और इसे बचाने के लिए और अपनी पृथ्वी के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए कदम उठाएं।

यह धरती हमारा घर है और हमें हर हाल में इसकी रक्षा करनी है। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल इसलिए मनाया जाता है ताकि हम पर्यावरण की देखभाल करें और इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें और अपनी पृथ्वी के अस्तित्व के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखें। पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है और विश्व पर्यावरण दिवस सभी के बीच जागरुकता फैलाने का काम करता है।

World Environment Day 2023: आज है पर्यावरण दिवस, सुरक्षा और संरक्षण में अब...

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के पर्यावरण सुधारों के लिए आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस बार world environment day theme 2023 है- solution to plastic pollution।

इस मौके पर स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों में जागरुकता बढ़े। आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में अवश्य बताना चाहिए, ताकि वे इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

पृथ्वी हमारा घर है और अब समय आ गया है कि हम अपने घर को बचाएं। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

अगर आप दिन की सबसे अच्छी ताजगी का आनंद लेना चाहते हैं तो किसी पेड़ के नीचे बैठ जाएं और हरियाली देखें

हमें प्रकृति का सम्मान करना सीखना होगा, तभी वह हमारा सम्मान करेगी। विश्व पर्यावरण दिवस सुरक्षित और खुशहाल हो।

प्रकृति घूमने की जगह नहीं है, यह हमारा घर है – गैरी स्नाइडर

विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई मेरी नहीं आपकी भी है और हम सब की भी है।