पत्नी के फ़ोन पर ज्यादा बात करने से पति था परेशान, आत्महत्या कर दी अपनी जान

Advertisement

मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए पत्नी के मोबाइल पर अन्य लोगों से ज्यादा बात करने से क्षुब्ध पति ने जहर खाकर जान दे दी। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बजरंग कॉलोनी निवासी भोजराज नामदेव (40) ब्रेड की एजेंसी चलाता है।

गुरुवार की शाम वह घर पर था। तभी पत्नी वीडियो कॉलिंग के जरिए अन्य लोगों से बात कर रही थी। इसको लेकर पति ने विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद भोजराज ने कमरे में जाकर जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे छतरपुर अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई अशोक नामदेव का आरोप है कि भाभी ज्यादातर समय अन्य लोगों से फोन पर बात करती थीं। भाई इसका विरोध करता था। रोकने के बाद भी न मानने पर भाई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से मां रामसखी, तीन बच्चों अंश, अंजलि व आशीष का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

Updated: March 11, 2023 — 1:19 pm