छ. ग. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की नियुक्ति — 24 घंटों के भीतर 5,000 MBBS डॉक्टरों की होगी भर्ती

Advertisement

छ. ग. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की नियुक्ति — 24 घंटों के भीतर 5,000 MBBS डॉक्टरों की होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कैंडिडेट्स के लिए भर्ती जारी होने वाली है। 5 हज़ार पदों पर डॉक्टर्स की भर्ती प्रदेश सरकार करने जा रही है। राज्य के अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है। आधिकारिक तौर पर विधानसभा के सत्र में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा की है। मंत्री ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डॉक्टरों की नियुक्ति होने जा रही है ताकि आम लोग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।

24 घंटों के भीतर 5,000 MBBS डॉक्टरों की होगी भर्ती

इसके अलावा सरकार डिग्री हासिल करने वाले 246 MBBS और 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों नियुक्ति दे रही है। इनमें से पचास फीसदी की नियुक्ति बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया था कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में पहली जरूरत डॉक्टर्स की है। उन्होंने जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

Updated: February 17, 2024 — 2:33 pm