IPL 2024 से पहले MS Dhoni ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, कूल डूड के अवतार 😎😊🏏

Advertisement

IPL 2024 Dhoni Alim Hakim Pics: आईपीएल 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी लंबे बालों में फैन्स के दिलों पर छाए हुए हैं। अब आरसीबी से ओपनर मुकाबले से ठीक पहले इसी लुक में धोनी की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। मशहूर हेयस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की हैं। कुछ तस्वीरों में जहां धोनी अकेले पोज कर रहे हैं, वहीं कुछ में वह आलिम हकीम के साथ हैं। आलिम हकीम इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, द वन एंड ओनली ऑवर थाला, महेंद्र सिंह धोनी। साथ ही कुछ इमोजीज भी लगाई हैं और धोनी को टैग भी किया है।

कैसा है माही का लुक
आलिम हकीम के इंस्टा हैंडल पर जारी तस्वीरों में धोनी बिल्कुल कूल डूड के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की राउंड नेक स्लीवलेस स्किनी टीशर्ट पहन रखी है। इसके अलावा एविएटर फ्रेम गॉगल्स भी लगा रखे हैं। ब्लू जीन्स, गले में सिल्वर रंग की चेन और हाथ में घड़ी पहने धोनी बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक ब्लैक कलर का बैग भी पीछे टांग रखा है। धोनी ने अलग-अलग पोज में तस्वीरें खिंचाई हैं, जिसमें कुछ में उनके साथ आलिम हकीम भी हैं। 

फैन्स ने लिखा यह
धोनी की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई हैं और आधे घंटे के अंदर करीब 40 हजार लोगों ने इसे लाक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में फैन्स ने इस पर कमेंट भी किया है। किसी ने लिखा है कि बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी तो किसी ने लिखा है विंटेज माही इज बैक। एक फैन ने कमेंट किया है, कैप्टन कूल, लुकिंग कूल। गौरतलब है कि आलिम हकीम मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं और लंबे समय से धोनी उनसे ही हेयर ग्रूमिंग कराते हैं। धोनी का वर्तमान लुक भी आलिम का ही दिया हुआ है। इससे पहले भी आलिम ने धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।

Updated: March 21, 2024 — 1:22 pm