Raipur: अब से आवारा कुत्तों को पकड़ने सभी जोन में होंगे डॉग कैचर

Advertisement

राजधानी: शुक्रवार को रायपुर नगर निगम में MIC की बैठक हुई। इसमें प्रमुख रूप से 3 एजेंडों पर चर्चा हुई। शहर में मच्छरों की समस्या से निजात पाने के लिए मेयर ने प्रेजेंटेशन भी देखा। इसके अलावा आवारा कुत्तों और हाउस टैक्स को लेकर चर्चा की गई।

अब से आवारा कुत्तों को पकड़ने सभी जोन में होंगे डॉग कैचर

बैठक तय किया गया कि अब कुत्तों की नसबंदी के लिए उन्हें जोनवार पकड़ा जाएगा। वहीं मेयर ने बताया कि अब हाउस टैक्स के लिए रायपुर में चक्रवृद्धि ब्याज नहीं देना होगा।

जोनवार बजट अलॉट होगा
मेयर ढेबर ने बताया कि, आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। पहले इसके लिए सेंट्रलाइज बजट होता था लेकिन अब जोनस्तर पर यह काम होगा। पहले कुत्तों को पकड़ने का काम नगर निगम मुख्यालय की टीम के जरिए किया जाता था लेकिन अब यह काम जोन स्तर पर भी चलाया जाएगा। पशु चिकित्सकों से चर्चा और NGO की सहायता से भी आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

Updated: February 16, 2024 — 8:49 pm