कबीरधाम में एक युवक ने पहले गांव की लड़की से दोस्ती की। फिर उसे प्यार के झांसे में फंसाकर छह साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान लड़की तीन बार गर्भवती भी हुई, लेकिन हर बार अबॉर्शन करा देता।
इसके बाद भी जब शादी नहीं की तो तंग आकर लड़की पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय एक लड़की की करीब सात साल पहले खैरागढ़ के गंडई निवासी जितेंद्र जंघेल से दोस्ती हुई थी। जितेंद्र अक्सर लड़की के गांव आता-जाता था। इसके चलते दोनों मे पहचान हो गई थी। इस बीच जितेंद्र और लड़की दोनों में प्यार हो गया। आरोप है कि जितेंद्र एक दिन लड़की के गांव पहुंचा और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर ले गया। वहां से गांव के बाहर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

लड़की का आरोप है कि जितेंद्र बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके कारण वह तीन बार गर्भवती भी हुई। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह तीसरी बार जब गर्भवती हुई तो 25 जनवरी को आरोपी जितेंद्र ने उसे गर्भपात की गोली खिलाई। उसी दिन फिर शारीरिक संबंध बनाया। इस पर लड़की ने जितेंद्र पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।
- Kya Hai: ब्रूस विलिस और क्यों ट्रेंड कर रहा है, जानिए
- Success Story : 10वीं में हुए फेल छोड़ना चाहा पढ़ाई, पिता ने दी ऐसी सलाह UPSC क्वालीफाई कर गये
- CG बिग ब्रेकिंग: लापरवाही बरतने वाले टीआई को एसपी ने किया सस्पेंड, SDOP को नोटिस जारी
- Spider-Man बनने कि शिद्दत में कटवाया मकड़ियों से जानबूझकर और नहीं बना तो आखिरकार लिया मरकरी का इंजेक्शन, जानें फिर क्या हुआ
- CG: कॉलेज में प्रवेश को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस साल नहीं लागू होगा यह सिस्टम….