19 साल के लड़के ने एक साल में 7300करोड़ की खड़ी की कंपनी, किराना दुकान खोलकर बना करोड़पति

Advertisement

19 साल के कॉलेज ड्रॉफ्प आउट ने एक साल के भीतर 7300  करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। कोई सोच भी नहीं सकता था कि किराना दुकान खोलकर कोई करोड़पता बन सकता है। लड़के ने इसे कर दिया। 

जिस उम्र में लोग अपना वक्त दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, गप्पे लड़ाने और सिनेमा देखने में बिता देते हैं। उस उम्र में इस लड़के ने करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी। आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि 19 साल के एक लड़के ने अपने दम पर 7300 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी। जिस एज में आप अपने घरवालों से पॉकेट मनी मांगते हैं उस उम्र में ये लड़का 1200 करोड़ रुपये कमा रहा है। एक हिट आइडिया ने कैवल्य वोहरा (Kaivalya Vohra) की किस्मत बदल दी। कैवल्य ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप जेप्टो (Zepto) के को फाउंडर हैं। जब वो सिर्फ 19 साल का थे उसने जेप्टो की शुरुआत की।

19 साल में शुरू कर दी अपनी कंपनी

कैवल्य वोहरा मुंबई के रहने वाले हैं। साल 2001 में जन्मे कैवल्य की शुरुआती पढ़ाई मुबंई में हुई है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के लिए वह अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी गए, लेकिन पढ़ाई से ज्यादा उनका मन स्टार्टअप में लग गया था। कैवल्य ने अपने दोस्त आदित पालिचा के साथ मिलकर 17 साल की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप शुरू किया। स्टूडेंट के साथ-साथ दोनों एंटरप्रेन्योर बन गए थे। उन्होंने अपने स्टार्टअप का नाम GoPool रखा। पढ़ाई के साथ-साथ कंपनी चलाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और वापस मुंबई आ गए।

कैसे हुई जेप्टो की शुरुआत

जेप्टो शुरू करने का आइडिया भी दोनों को कॉलेज के दौरान ही आया।। जब कभी भी वो कोई सामान आर्डर करते थे, उनतक पहुंचने में सामान को कम से कम दो दिन का वक्त लग जाता था। इसी से उन्हें ऐसी कंपनी शुरू करने का आइडिया मिला, जो कुछ घंटों में सामान की डिलीवरी कर दे। इसलिए उन्होंने साल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान जेप्टो की शुरुआत की। मुंबई से 1000 कर्मचारियों और डिलीवरी एजेंट्स के साथ इस कंपनी की शुरुआत की गई।

1 साल में 7300 करोड़ की कंपनी

जेप्टो की शुरुआत कोरोना के दौरान हुई, जब लोग घर से निकलने में परहेज करते थे। ये उनके लिए बेहतरीन मौका था। इसका फायदा भी उन्हें मिला। एक ही महीने में उन्होंने 200 मिलियन की कमाई कर ली। एक साल में कंपनी का वैल्यूएशन 900 मिलियन डॉलर यानी 7300 करोड़ के पार पहुंच गया। जेप्टो (Zepto) के फाउंडर कैवल्य वोहरा (Kaivalya Vohra) का नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वो देश के सबसे कम उम्र के अमीर बन चुके हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार उनका नाम शामिल किया गया।

10 मिनट में डिलीवरी वाला आइडिया

शुरू में जेप्टो के जरिए पहले लोगों तक सामान पहुंचने में 45 मिनट तक का समय लगता था, लेकिन कैवल्य ने देखा कि जिन लोगों तक सामान जल्दी पहुंच रहा है, वो उनकी सर्विस से ज्यादा खुश हैं और बार-बार ऑर्डर कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने 10 मिनट में डिलीवरी वाला कॉन्सेप्ट जेप्टो में भी लगाया। पहले से बाजार में मौजूद ब्लिकिंट , बिग बाजार से सामना करने के लिए जेप्टो के लिए 10 मिनट में डिलीवरी वाला प्लान जरूरी था। इसके बाद क्या था, कंपनी ने कुछ ही महीनों में बंपर मुनाफा कमाया। पिछले एक साल में इसके वैल्यूएशन में 50 प्रतिशत से ज्यादा उछाल देखने को मिला। आज जेप्टो की वैल्यूएशन 7300 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है। हाल ही में कंपनी ने स्टार्टअप Y Combinator और ग्लेड ब्रूक कैपिटल से 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है।

लगातार बढ़ रहा है नेटवर्क

फिलहाल Zepto भारत में 10 बड़े शहरों में काम कर रहा है। कंपनी लागातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी में 1,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर 3,000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी करता है। अपने क्विक डिलीवरी सर्विस की वजह से कंपनी ना केवल बाजार में टिकी, बल्कि लगातार मुनाफा कमा रही है।

Updated: June 9, 2023 — 2:48 pm