भनवारटंक में मरहीमाता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का माजदा कोटा क्षेत्र में वाहन चालक की लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण पलट गई।
इस घटना में 22 लोग घायल हुए हैं। जबकि वाहन में 52 लोग सवार थे और वे जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र से गए थे। 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेलगहना चौकी पुलिस ने सभी घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं गंभीर मरीजों को सिम्स रेफर किया गया।
जांजगीर-चांपा के थाना अकलतरा के ग्राम बरगवां निवासी विक्रम सिंह धुर्वे पिता स्व. शंकरसिंह धुर्वे (37) अपने परिवार व रिश्तेदारों को लेकर रविवार को माजदा वाहन से भनवारटंक मरहीमाता मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वाहन में करीब 52 लोग सवार थे। वहां दर्शन करने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। वाहन का चालक राजकमल तेजी से चला रहा था। शाम करीब 4.30 बजे माजदा कोटा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली पहुंचा था। इसी दौरान बीच सड़क पर माजदा अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
घायलों को माजदा से सुरक्षित अलग किया। इसके बाद पुलिस की डायल 112 को व पुलिस चौकी बेलगहना को सूचना दी गई। पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची। हादसे में घायल अर्जुन सिंह गोंड, प्रेम यादव, बहोर सिंह, हीना कंवर, लखेश्वर सिंह, दीप्ति धुर्वे, कुमारी बाई, सुनील कुमार, सुकवार सिंह, अरुणा नेताम समेत अन्य को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जबकि जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि 10 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 12 लोगों सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
समझाइश पर भी नहीं माना चालक
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि भनवारटंक से निकलने के बाद माजदा चालक तेजी से वाहन चला रहा था। इस दौरान वाहन में सवार लोगों ने सामान्य गति से चलाने की समझाइश भी दी, लेकिन चालक किसी की बात नहीं सुनी। फिर ये हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
- Indian Cricketer Retirement: धोनी के रिटायरमेंट नहीं लेने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘हम इससे…
- What is today special Day: जानिए आज कौन सा राष्ट्रीय दिवस है और आज 31 मई को ही क्यों मनाया जाता है
- केवल 75 रुपये में मिल रहा है Jio Sim Recharge Plan अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा और एसएमएस, जानिए Day Validity
- CG स्वास्थ्य विभाग जॉब: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत इतने पदों पर निकली सीधी भर्ती, इस लिंक पर जल्द करें आवेदन
- CG Govt Job 2023: राजस्व विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन