RAIPUR: निर्माणधीन मकान से समान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

रायपुर – प्रार्थी शेखर सिंह ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एमआईजी 42 सेक्टर 04 डी.डी.नगर में रहता है तथा इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी सत्यम विहार शिवम स्कूल के पास रायपुरा में स्वयं के मकान का निर्माण करा रहा है। प्रार्थी ने दिनांक 06.02.2023 को अपने निमार्णाधीन मकान के पास में लोहे के छड़ का बण्डल गिरवाया था। दिनांक 08.02.2023 को जब प्रार्थी ने उक्त लोहे के छड़ रखे स्थान पर देखा तो वहां लोहे की 10 बण्डल छड़ कम होना पाया। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के लोहे के छड़ के बण्डल चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 93/2023 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर प्रकरण में आरोपी मोनू उर्फ उमेश वैष्णव तथा दिनेश बिसेन निवासी रायपुर की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे की 10 बण्डल छड़ कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

01. मोनू उर्फ उमेश वैष्णव पिता रामाधार वैष्णव उम्र 28 साल निवासी मटकोड़वा, चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02. दिनेश बिसेन उर्फ गोलू पिता गजानंद उम्र 28 साल पता ग्रीन मंजीत सीटी थाना डी.डी.नगर रायपुर।