एक महिला ने अपने ससुराल वालों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद मौका देखते ही वह दो वर्षीय बच्ची को लेकर लापता हो गई।
बेहोशी की स्थिति में सभी को उपचार के लिए CHC ले जाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।
रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला कलीनगर तहसील क्षेत्र के टांडा गुलाबसराय का है। सुशील की शादी कुछ वर्ष पूर्व सेहरामऊ की रहने वाली आरती के साथ हुआ था दोनों का दो वर्ष की बेटी भी है। गुरुवार शाम सुशील की पत्नी ने आलू की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद देर शाम शुलील की मां सत्यवती, दादी चंपा, बहन साक्षी और साला विशाल ने भोजन किया। वहीं विशाल के पिता हरिराम ने खाना नहीं खाया। खाना खाने के बाद सभी सो गए। शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे घर पर जब कोई नही जागा, तो हरिराम ने आवाज लगाई, मगर इसके बाद भी जब को नहीं उठी, तब मामले की जानकारी मिली। वहीं घर से बच्ची और आरती नदारद मिले।
आनन-फानन में पड़ोसियों की सहायता से माधोटांडा CHC ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सुशील की तरफ पत्नी आरती के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसने बताया कि पत्नी के साथ उसकी दो वर्षों की बेटी भी गायब है।
- Petrol Pump Strike: गाड़ी की टंकी फुल करा लें, फिर न कहना बताया नहीं- इस दिन रहेगा पेट्रोल पंप बंद
- breaking: कई निरीक्षक बने DSP, आदेश जारी
- CG Breaking: किसानों के खातों में ट्रांसफर किये गए 1895 रुपए, तीसरी क़िस्त जारी
- CG Achar sanhita: प्रदेश में इस तारीख से आचार संहिता लगने के संकेत….
- CG Vidhansabha Ticket: प्रदेश के इन सांसदों को मिल सकती है टिकट, चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज