TV के टॉप 5 सबसे विवादित सीरियल, जिन्होंने की मर्यादा की हदें पार

छोटे पर्दे पर कई धारावाहिक प्रसारित होते हैं। कुछ सीरियल लोगो के इतने पसंदीदा होते हैं की वह उन्हे देखने के लिए बैताब होते हैं, जबकि कुछ सीरियल काफी विवादित भी होते हैं। आज हम आपको टीवी पर प्रसारित होने वाले कुछ विवादित सीरियल के बारे मे बताएँगे।
सिलसिला बदलते रिश्तों का
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को काफी बोल्ड तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। सीरियल में दिखाये जा रहे इस तरह के सीन से जनता काफी नाराज है, और कई सीरियल को बंद करने की मांग भी कर चुकी है।
पहरेदार पिया की
इस सीरियल में तो बहुत कुछ अलग करने का प्रयास किया गया हैं। बाल विवाह के साथ अपने से दोगुनी उम्र की लड़की के साथ सीरियल में रोमांस करते हुए दिखाया गया था। जिसे बहुत जल्द ही बंद कर दिया गया।
बिग बॉस
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस शो बिग ब्रदर का देसी वर्जन है। इस शो में लड़ाई, झगड़े के साथ रोमांस का भी भंडार दिखाया जाता हैं, जिसके चलते यह अक्सर विवादो में रहता हैं।
स्प्लिट्सविला
एमटीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को आप अपने परिवार के साथ बेठकर नहीं देख सकते। इसमें सभी चिजे खुल्लम खुल्ला की जाती है, जो विवादो का कारण बनता हैं।
जोधा अकबर
जोधा अकबर सीरियल कई लोगों का पसंदीदा था, लेकिन कहानी को लेकर धार्मिक संगठनों ने शो पर काफी आपत्ति उठाई थी।