देश में सोना तस्करी के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को बड़ी सफलता मिली है। पहले DRI ने पटना में कार्रवाई की, फिर यहां से मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र के दो शहरों पुणे और मुंबई में छापेमारी की।
यहाँ DRI ने तस्करी कर लाए गए कुल 101.7 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कुल कीमत 51 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें से पटना में 21 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है।
DRI के एक अधिकारी ने मंगलवार (21 फ़रवरी) को अपने ऑपरेशन गोल्डन डॉन-पैन इंडिया का खुलासा किया। 3 शहरों में चले इस खास ऑपरेशन के तहत DRI की टीम ने सोना तस्करी में शामिल 10 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। इनमें 7 सूडान के नागरिक हैं और 3 आरोपी मुंबई के हैं। अब DRI की टीम इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। बरामद सोने की खेप दुबई की है। सोने की तस्करी नेपाल के जरिए हुई थी। इसके बाद पटना से ट्रेन और फ्लाइट के माध्यम से उसे मुंबई पहुंचाया जा रहा था। दो खेप मुंबई के लिए भेज चुके थे। पटना से तीसरी खेप भेजने की तैयारी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, DRI की टीम के पास खास इनपुट थी। सबसे पहली कार्रवाई 19 फरवरी की रात पटना में हुई। सूडान के रहने वाले दो नागरिकों के साथ मुंबई के एक हैंडलर को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया है। ये तीनों पटना से मुंबई के लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन से टीम ने तीनों को दबोच लिया। सूडानी नागरिकों के कब्जे से 40 पैकेटों में 37.126 किलो वजन सोने का पेस्ट बरामद हुआ।
- Kya Hai: ब्रूस विलिस और क्यों ट्रेंड कर रहा है, जानिए
- Success Story : 10वीं में हुए फेल छोड़ना चाहा पढ़ाई, पिता ने दी ऐसी सलाह UPSC क्वालीफाई कर गये
- CG बिग ब्रेकिंग: लापरवाही बरतने वाले टीआई को एसपी ने किया सस्पेंड, SDOP को नोटिस जारी
- Spider-Man बनने कि शिद्दत में कटवाया मकड़ियों से जानबूझकर और नहीं बना तो आखिरकार लिया मरकरी का इंजेक्शन, जानें फिर क्या हुआ
- CG: कॉलेज में प्रवेश को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस साल नहीं लागू होगा यह सिस्टम….