CG: भाजपा के एक ट्वीट से उड़ी विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की अफवाह….डॉक्टरों ने हालत बताया नाजुक

Advertisement

Raipur-भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर अफवाह निकली। हालांकि भाजपा विधायक के निधन पर राजनीतिक गलियारों में भी शोक संवेदनाओं का तांता था। भाजपा के वैशालीनगर से विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर भाजपा नेताओं ने भी शोक जताया था। भाजपा छत्तीसगढ़ ने भी ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से विधायक के निधन पर शोक संवेदना जतायी थी। वहीं कई मंत्रियों ने ट्वीट कर भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया था।

डाक्टरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के वैशालीनगर से विधायक विद्यारतन भसीन की हालत गंभीर है। उन्हें ब्रेन ट्यूमर है।